Skip to main content

मेरे यार

अब्र से कब्र तक रास्ता रखते है।
कुछ लोग इस क़द्र वास्ता रखते है ।।

ख़ुद रोते नहीं।
हम रो दे, तो हौंसला तैयार रखते है ।।

खड़े रहते है साथ, हाथों में हाथ ।
ऐसे गीले जज़्बात रखते है ।।

पुरज़ोर कोशिशें रहीं बिखेरने की हमें।
वो हर वार नाक़ाम करने का हथियार रखते है ।।

ना डिगे थे, ना डिगेंगे तुमसे।
के हम ऐसे यार रखते है ।।






Comments