Skip to main content

हुआ सो हुआ


अंधेरा होना था, हुआ सो हुआ 
सपना सलोना था, हुआ सो हुआ 

आइना न तोड़िये, चेहरे को देखकर 
दिल को रोना था, हुआ सो हुआ 

कौन पूछेगा हाल, अब तेरे बाद 
तुझको ही खोना था, हुआ सो हुआ 

मरासिम न रहे, तो न सही 
सलाम होना था, हुआ सो हुआ 





Comments

Post a Comment