आजकल वो हमसे उलझते नहीं, सवाल दिल के सुलझते नहीं।
माना दुशवारियाँ है राहों में, पर पैर यूँ भी तो पटकते नहीं।।
वक़्त है कम और बातें बहुत है, उनके जज़्बात अब भटकते नहीं।
तू है अपना और अपना रहेगा, ये एहसास कहीं अटकते नहीं।।
गहरा है पानी कुछ और आगे सनम, और क़दम आपके लरज़ते नहीं।
हाथ जो हाथ में थाम लेते है, फिर यूँ भी तो पलटते नहीं।।
चुन लिया है तुम्हें सबको अनसुना करके, बात-बात पर यूं बहकते नहीं।
इश्क़ है ज़हर तो ज़हर ही सही, मान कर दवा गटकते नहीं।।
Comments
Post a Comment